October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बिल्डर्स द्वारा सुंदरखाल वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त की कार्यवाही

0
1003502625
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले के धारी विकास खंड के उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की गई।
बता दें ग्राम सुंदरखाल  में बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से वन पंचायत की भूमि पर सडक़ निर्माण किया जा रहा था। बिल्डर्स द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया गया साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल उक्त घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट  करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान मनीषा बिष्ट तहसीलदार धारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण हयांकी, राजस्व निरीक्षक नारायण वर्मा तथा राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा तथा बन दरोगा पूरण मेलकानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *