October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी  ने कुविवि के कुलपति से वार्ता कर ज्ञापन भी सौंपा 

0
1003502508
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।
 एबीवीपी जिला संयोजक धीरज गरकोटी ने कहा कि  वर्तमान में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिनका त्वरित समाधान आवश्यक है।  पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए उन्होंने वर्तमान में जारी विज्ञप्ति को निरस्त करने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय को स्वयं पारदर्शी प्रवेश परीक्षा आयोजित करनी चाहिए जिससे छात्रों के साथ न्याय हो सके। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए लिए जाने वाले शुल्क की समय सीमा को बढ़ाने की मांग भी की गई है।  दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को कम समय सीमा के कारण प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई होती है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पांचवें सेमेस्टर में अनुर्तीण छात्रों के लिए स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित करने की भी मांग उठाई गई है।  वर्तमान व्यवस्था के कारण छात्रों का एक पूरा वर्ष बर्बाद हो रहा हैए जो उनके भविष्य के लिए नुकसानदायक है। एबीवीपी के छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्र हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी पूरी जिममेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस दौरान धीरज बिष्ट, यतिन पांडे, हर्षित पाठक,चेतन बिष्ट,देव चौहान, आर्यन बेलवाल, लव गंगोला, तेजस खुल्वे,विमल रावत, दीपक रावत, भानु प्रताप सिंह, अतुल रावत, वेदांत पांडे, जयवर्धन चंद्रा, शिवेश कुमार, विशाल बिष्ट, पकंज कुमार समेत अन्य छात्र मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *