October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय पालीटेकनिक में तृतीय दिवस एनएसएस के तहत स्वयंसेवकों द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

0
1003438434
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के राजकीय पॉलिटेनिक संस्थान नैनीताल में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर के तृतीय दिवस
स्वयंसेवकों द्वारा समाज सेवा एवं जन.जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नारायण नगर तथा पिटारिया तथा गैरिकखेत क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने इन क्षेत्रों में साफ. सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गयाए जिसका विषय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य था। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा प्रबंधन तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रस्तुति को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे अत्यंत प्रभावी बताया।इस अवसर पर नारायणनगर वार्ड के सभासद भगवत सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया। दिनभर की गतिविधियों ने स्वयंसेवकों में सामाजिक जिमेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *