October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले

0
1003433129
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर तीसरे दिन भी इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन रहा जारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तृतीय दिवश पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओ के निराकरण नहीं होने के कारण सभी सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। और पूरे प्रदेश में कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर विरोध जाहिर कर रहे हैं। आज की बैठक और धरने की अध्यक्षता ई० दीप चौधरी द्वारा की गई। अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया महासंघ द्वारा पूर्व में भी शासन एवं प्रशासन से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया जिस कारण सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए। यदि कोई भी सामान्य जनो को इस हड़ताल से असुविधा / प्रभाव पड़ता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। वर्तमान में यदि महासंघ की समस्या का समाधान नहीं होता है तो संघर्ष कार्यक्रम को उग्र रूप दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में व बैठक का सफल संचालन ई० विपिन पुरोहित द्वारा किया गया इसके अतिरिक्त ई० वंदना, ई० अशोक सिंह, ई० सालू प्रजापति ई० भावना महतोलिया, ई० गोविन्द सिंह जनोटी, ई० तुलाराम टम्टा, ई० गायत्री तिवारी, ई० बी पी उनियाल, ई० नीरज तिवारी, ई० राजेंद्र गिरी, ई० विवेक सिंह, ई० वेद प्रकाश, ई० मनमोहन सिंह, ई० विजय सिंह बिष्ट, ई० शंकर आर्य, ई० राजेश कुमार आर्य, ई० अक्षय कुमार, ई० पुष्पेंद्र सैनी आदि समस्त सदस्य उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *