October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक

0
1003432744
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊं मंडल विकास के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी की अध्यक्षता मैं हुई आयोजित

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

हल्द्वानी नैनीताल। हल्द्वानी स्थित संघ भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी की अध्यक्षता व महामंत्री बसंत जोशी के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने भाग लिया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके पौधारोपण अभियान का 618वा दिन है पौधारोपण करने के बाद उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों के ईपीएस 95 के तहत पेंशनरों को न्यूनतम वेतन 7500 एवं महंगाई भत्ता देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए संगठन राष्ट्रीय संघर्ष समिति के साथ संघर्ष कर रहा है ।साथ ही उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को छठे वेतनमान व सातवें वेतनमान के एरियर के साथ लंबित देयकों का भुगतान करने, सेवारत कर्मचारियों के समान ही सेवानिवृत कर्मचारियों को भी आवास गृह में सुविधाएं देने, शीश महल हल्द्वानी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम की खाली पड़ी जमीन पर निगम का मुख्यालय बनाने व पर्यटक आवास गृह सहित अन्य योजनाओं को बनाने व उक्त क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को अभिलंब हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम में शासनादेश होने के बावजूद भी अभी तक रिक्त पड़े पदों पर नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। जिससे कई कई कर्मचारी नियमितीकरण का लाभ लिए बगैर सेवानिवृत हो गए हैं व कुछ कर्मचारियों का निधन हो गया है। शीघ्र निगम प्रबंधन को नियमितीकरण की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक से संगठन वार्ता करेगा। बैठक में संगठन के महामंत्री बसंत जोशी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर शीघ्र हीसमिति का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक को संगठन के संरक्षक भुवन कांडपाल ने कहा कि संगठन का विस्तार करते ही शीघ्र सभी जनपदों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में गोविंद सिंह मेहता कुंवर सिंह कार्की, महेश कांडपाल ,प्रकाश पांडे , उमेश बलूटिया,महेश भट्ट, भुवन लाल साह,हरीश बृजवासी, दीवान सिंह बिष्ट ,चंद्र सिंह राठौर ,देवेंद्र चंद्रोला, मंगल सिंह बघरी ,लीलाधर बलूटिया, पूरन सिंह ,गोविंद सिंह बनकोटी लक्ष्मण सिंह, हेम पांडे, पूरन जोशी, फकीर सिंह,किशन राम सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *