सामाजिक संस्था आशीर्वाद वूमेनस क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटी स्वेटर

नैनीताल । राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल में मंगलवार को नगर की प्रतिष्ठित आशीर्वाद वूमेनस क्लब की ओर से ४८ बच्चों को स्वेटर वितरित किए गये तथा ही सभी बच्चों को जूस की बोतल भी वितरित की गई साथ ही लड़कियों को हाथ से बनाई गई किलिप भी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रही जबकि कलब के सदस्यों में गीता साह, रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, नीलू एलहेंस, बर्षाजलि श्रीवास्तव, मोनिका साह, निधि कंसल तथा मानसी गर्ग उपस्थित थी। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता साह ने सभी का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा यह विद्यालय बहुत प्रगति कर रहा है,उन्होंने आर्शीवाद क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की कहा कि क्लब के सभी बेहतर हैं। अंत में क्लब की ओर से रेखा त्रिवेदी ने मुखय अतिथि डा.सरस्वती खेतवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।




















