आगामी 7 8 और 9 फरवरी को मिनी स्टेडियम में

अन्नपूर्णा फ़ेट” महिला मेले का होगा आयोजन निवेदक: शिवांगनी शर्मा
भीमताल नैनीतालl मिनी स्टेडियम मे पिनाकिन सुपरफूड्स द्वारा आमंत्रण-महिला मेला आगामी 7 8 9 फरवरी आयोजित होने जा रहा है निवेदक शिवांगनी शर्मा ने क्षेत्र की सम्मानित जनता को सूचित किया है कि पिनकिन सूपरफूड्स द्वारा मिनी स्टेडियम में 7,8,9 फ़रवरी को “अन्नपूर्णा फ़ेट” महिला मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में महिला स्वरोज़गार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पाद जैसे पहाड़ी नमक, जूस, अचार, वूलेन कपड़े, पेंटिंग्स, बैग्स, आदि के विभिन्न स्टाल्स लगाये जाएँगे। इस कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष सलाहकारों (डॉक्टर, वकील, एवम् मनरोचिकित्सक) का निःशुल्क कैम्प भी लगाया जायेगा। महिलाओं के लिए मेंहदी, ऐपन तथा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवम् महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। इसकी जानकारी निवेदक शिवांगनी शर्मा आशा उप्रेती अनीता बिष्ट,भावना पांडे, द्वारा संयुक्त दी गई हैl




















