October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एरीज में मनाया गया 22 वा स्थापना दिवस

0
1003421925
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

समापन पर विशेष अतिथि एरीज के प्रथम एवं पूर्व निदेशक प्रो. राम सागर ने विशेष व्याख्यान दिया

नैनीताल। मनोरा पीक स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) ने 22 मार्च को स्थापना के 22 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर 18-24 मार्च के बीच 5 दिवसीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुवात 18 मार्च को रक्तदान शिविर के साथ हुई हुई जिसमें एरीज के कर्मचारियों और शोध छात्रों ने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया। 19 मार्च को भाषण प्रतियोगिता तथा 20 मार्च को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
23 मार्च को आंतरिक विज्ञान-तकनीकी बैठक में संस्थान के वज्ञानिकों और अभियंताओं ने पिछले 1 वर्ष के कार्यों पर चर्चा की और भविष्य की योजनाओं पर विचार मंथन किया। विशेष अतिथि तथा एरीज के प्रथम एवं पूर्व निदेशक प्रो. राम सागर ने एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने एरीज तथा 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (डॉट) की स्थापना की झलक देते हुए वैज्ञानिकों तथा शोध छात्रों को प्रेरित किया। शाम को सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गई। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग (डीइसटी), भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर एरीज पर आधारित एक लघु फिल्म जारी की गई। 24 मार्च के दिन स्थापना दिवस समारोह का समापन करते हुए 3.6 मीटर डॉट की दसवीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में इस दूरबीन से प्राप्त वैज्ञानिक निष्कर्षों पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गए। साथ ही भारतीय खगोल विज्ञान के परिपेक्ष्य में 3.6 मीटर डॉट के साथ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गयी। इस सत्र में एरीज के साथ टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई तथा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी प्रतिभाग किया। बता दें की 31 मार्च, 2016 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप का उद्घाटन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *