October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी के बी डी पांडे चिकित्सालय में

0
1003421621
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विश्व टीबी दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीटीओ डॉ. राजेश डकरियाल द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान
टीबी जागरूकता
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं टीबी चैंपियनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी को टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति
जनपद नैनीताल की कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 203 ने टीबी मुक्त दावा प्रस्तुत किया। इनमें 71 को कांस्य, 82 को रजत तथा 50 को स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया। इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान दिया गया। अन्य सहयोगियों की भूमिका यूओयू से ललित, आरोही संस्था से समीरन त्रिपाठी, प्रमोद भट्ट, संतोष पांडे, परस साहा, दिनेश रावत, मनोज सती, कैलाश कांडपाल एवं कमलेश बछकेती सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर कार्यक्रम मे डॉ. लक्ष्मण मेहता, डॉ. अनुरोध गंगोला, मदन मेहरा, पारस साह, प्रमोद भट्ट, कमलेश, संतोष, विजय, दिनेश रावत, मनोज सती, दिनेश बोरा, भूपेंद्र, पूर्णिमा, आरती, बीना, देवेंद्र एवं ललित सहित अन्य विभाग के कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *