October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0
1003417035
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सरकार 4 साल पूरे होने पर थपथपा रही है अपनी पीठ

इंजीनियरों के हड़ताल पर जाने से विकास की रफ्तार रुकी

नैनीताल। सरोवर नगरी के पीडब्लूडी प्रांतीय खंड प्रांगण में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लम्बित 27 सूत्रीय समस्याओं
के निराकरण नहीं होने होने से नाराज सभी इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता इंजीनियर दीप चौधरी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को आड़ेहाथों लिया। मांग पूरी न होने पर सभी इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त है। अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया महासंघ द्वारा सरकार व शासन स्तर पर इस संबंध में लगातार वार्ता की गयी परन्तु कोई आश्वासन नही मिलने पर महासंघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सोमवार 23 मार्च से पूरे प्रदेश में इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बता दे सरकार के 4 साल पूरे होने पर वह अपनी पीठ सप्तपा रही है लेकिन इंजीनियरों के हड़ताल से जाने से विकास पूरे प्रदेश में रुक गया है। हड़ताल के दौरान लोगों को असुविधा के लिए इंजीनियरों ने सरकार और शासन को जिम्मेदार ठहराया है और कहां इसकी पूर्ण जिम्मेदारी इन्हीं की होगी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रातः 11:00 से 3:00 बजे तक लगातार कार्यालय प्रांगण में जारी रहेगा। इस मौके पर ई-दीप चौघरी, ई सुरेश डंगवाल ई० गोविंद सिंह जेनोटी, ई. तुलाराम टम्टा, ई. राजेन्द्र गिरी, ई किशोर कुमार, ई जीबी जोशी, ई० जीसी जोशी, ई वन्दना, ई. वेद प्रकाश, ई शालू प्रजापति ई. मन मोहन सिंह, ई० निरज तिवाडी, ई. विवेक सिंह, ई. मनोज सिंह, ई. विजय बिष्ट, ई० अशोक सिह , ई० सत्यजीत सरकार, ई. प्रवीण कुमार ई. राकेश मोहन सहित अन्य इंजीनियर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *