September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

38 वे राष्ट्रीय खेलों का समापन होगा 14 फरवरी को

0
1000337014
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयुक्त श्री रावत से ली जानकारी

हल्द्वानी नैनीतालl उत्तराखंड राज्य में हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों का समापन आगामी 14 फरवरी को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में होना है। समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु मंगलवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूड़ी ने देहरादून सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियां की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां व व्यवस्थाओं को यथासमय पूर्ण करते हुए समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भी प्रतिभाग किया तथा जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में देहरादून में प्रतिभाग किया गया।
वीसी के माध्यम से आयुक्त श्री रावत ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन तथा समापन समारोह के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियां की जानकारी से अवगत कराया उन्होंने अवगग कराया कि कुमाऊं मण्डल में राष्ट्रीय खेल सुचारू रूप से सम्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी स्टेडियम में सभी व्यवस्थायें सुचारू कर दी गई है स्टेडियम में दर्शकों हेतु 194 टॉयलेट बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा 14 फरवरी के समापन समारोह हेतु मण्डल के महानुभावों माननीय जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किए जाने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है।
जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में बताया कि समापन अवसर पर लोगों के लिए स्टेडियम तक आने व जाने हेतु शटल सेवा प्रारम्भ की जायेगी जिससे जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा बुधवार को हल्द्वानी स्टेडियम का इवेंट मैनेजमेंट एवं अधिकारियों के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस हेतु नोडल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई हेतु नगर निगम एवं जिला पंचायत के माध्यम से अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि 14 फरवरी को समापन समारोह अपराह्न 4 से 5 बजे के मध्य किया जायेगा। उन्होंने कहा समापन समारोह से पूर्व सफाई व्यवस्था, लाईनअप,मंच,ट्रैफिक प्लान, आमंत्रण कार्ड वितरण, जलपान, शौचालय, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था आदि सभी व्यवस्था के बारे में निर्देश दिये। उन्होेंने सभी अधिकारियों से कहा कि टीम वर्क से कार्य करना होगा। बैठक में शासन से प्रमुख सचिव ,सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *