March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कालाढूंगी पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
1000336760
012 013
111 222 333

वाहन सीज, डी एल निरस्तीकरण की हुई कार्रवाई

जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 268 वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

कालाढूंगी नैनीतालl प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों में, पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। बता दें डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क पर अपनी कार को लहरा कर चला रहा है। इस पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनीताल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। वहां वाहन संख्या यूपी 15 ई 1365 के चालक इमरान 32 पुत्र इलियास निवासी ज़खीर नगर, सेक्टर 25, साउथ दिल्ली को नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के कैंसिलेशन की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक निशु गौतम, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी कांस्टेबल टीपी ताज मोहम्मद मौजूद थेl इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जनमानस को जागरुक करते हुए 687 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया, 04 वाहन सीज, 08 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *