October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आम आदमी पार्टी के पूर्व कुमाऊं प्रभारी जितेंद्र फुलारा संगठन से  दिया इस्तीफा 

0
1003394792
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 नैनीताल दिल्ली।  अन्ना आंदोलन से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े एवं  देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले एक समर्पित सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता ने अपने सार्वजनिक जीवन की नई दिशा तय करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और गुजरात जैसे बड़े राज्यों में संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम जनता की आवाज को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली में विशेष रूप से बुराड़ी विधानसभा ग्रह क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने लगातार चार चुनावों में विधायक संजीव झा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही दिल्ली में पार्टी से जुड़े संगठन के भीतर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। दिल्ली प्रदेश उत्तराखंड प्रकोष्ठ की स्थापना की तथा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और दिल्ली में उत्तराखंड के लोगो को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा

संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण देते हुए वर्ष 2017 में आंदोलन के दौरान देहरादून, उत्तराखंड में वे जेल भी गए, जो उनके संघर्ष और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के निवासी, जनपद अल्मोड़ा के ग्राम थापला, पोस्ट ऑफिस चाखुटिया से संबंध रखने वाले इस कार्यकर्ता का सामाजिक जुड़ाव लंबे समय से विभिन्न संगठनों के साथ रहा है।

राजनीतिक जिम्मेदारियों के तहत वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वर्ष 2023 के चुनावों में छत्तीसगढ़ में जोन प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूती देने का कार्य किया।

वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में निवास करते हैं, जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी हुई। पेशेवर जीवन में लगभग 15 वर्षों का कॉरपोरेट अनुभव रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के साथ कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनका यह निर्णय पूरी तरह व्यक्तिगत है और वे बिना किसी राजनीतिक दल से जुड़े समाजहित में कार्य करते रहेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, जनहित के मुद्दों को उठाना और उत्तराखंड की संस्कृति व मूल्यों को आगे बढ़ाना रहेगा।

उन्होंने सभी सहयोगियों और समर्थकों से अपील की है कि वे उनके इस व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान करें और समाज के हित में मिलकर कार्य करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *