डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में
कल्पना रौतेला ने अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में कल्पना रौतेला ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी है। कल्पना ने स्टडीज ऑन मोर्फोलॉजिकल , बायोकेमिकल एंड प्रोपेगेशन रिस्पांस ऑफ क्रिपीडियम एक्युमिनेटम मालिक्सिक मुसिफेरा पर शोध कार्य किया । हिमांचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरविंद भट्ट ने एक्सपर्ट के रूप में मौखिक परीक्षा संपन्न कराई ।विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने परीक्षा संपन्न कराई । कल्पना ने एम बी पी जी कॉलेज के डॉ प्रेम प्रकाश तथा पर्यावरण संस्थान के डॉ जुगरान के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया । इस अवसर पर डॉ एस एस बरगली ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे , डॉ हिमानी कार्की, विशाल बिष्ट सहित शोध छात्र उपस्थित रहे।




















