October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ग्राम अधौरा में आयोजित विशेष शिविर में

0
1003389533
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विधाध्यक्ष वनस्पति प्रोफेसर ललित तिवारी ने शिक्षार्थियों के स्वयं सेवको से किया संवाद

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ग्राम अधौरा में आयोजित विशेष शिविर में आज 6 वे दिवस पर पूर्व कार्यक्रम समन्वयक ,निदेशक। विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा विधाध्यक्ष वनस्पति प्रोफेसर ललित तिवारी ने शिक्षार्थियों के स्वयं सेवको से संवाद किया । प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि राष्ट्र की सेवा से ओतप्रोत स्वयं सेवक देश के साथ प्राणी मात्र के लिए कार्य करते है । राष्ट्रीय सेवा योजना का बैच हमें उत्साह के साथ आठों प्रहर सजग रहने तथा पूरे ब्रह्मांड की सोच को विकसित करने का अवसर देता है। मैं नहीं आप से शुरू इस प्रेरणा में विवेकानंद जी का व्यक्तित्व निर्माण हमें उद्वेलित करता है । डॉ तिवारी ने कहा कि हर विद्यार्थी मस्तिष्क की मजबूती रखे तथा हर कार्य में निपुण हो तथा लक्ष्य के साथ आगे बड़े । कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता पर हमारा समर्पण उसे मजबूती तथा आसान करता है ।डॉ तिवारी ने कहा के जीवन में हमेशसाकरात्मक रहे तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आकलन करे । उन्होंने विश्व वानिकी के अवसर पर शिविरार्थियों को बताया कि वनों की जीवन में बहुत महत्व है ये हमें ऑक्सीजन ,भोजन ऊर्जा देते है तो मृदा , पर्यावरण , नदियों के निर्माण पर भी भूमिका निभाते है।
वन जीवन का आधार है तथा
21 मार्च 2026 की थीम “वन और अर्थव्यवस्थाएं” है। यह विषय टिकाऊ आर्थिक समृद्धि, आजीविका और हरित अर्थव्यवस्था बढ़ावा देने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है, जो आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण ,कार्बन के संतुलन को दर्शाता है जो आर्थिक समृद्धि ,सतत विकास , प्रबंधन और संरक्षण का संदेश देता है ।
वन पृथ्वी के फेफड़े हैं,।

संयुक्त राष्ट्र ने 350 मिलियन हेक्टेयर अवक्रमित भूमि को वन के अंतर्गत लाना है।
इसके अंतर्गत 2030 तक विश्व स्तर पर वन क्षेत्र में 3% की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर की सराहना की । विशेष शिविर में शिविरार्थियों ने 50 कट्टे कूड़े का एकत्र कर उसका निष्पादन किया तथा तथा आज वानिकी दिवस पर पद्म तथा बांज का पौधा रोप कर हरित पृथ्वी का संदेश दिया । शिविर में उपनिदेशक युवा विभाग डोलवी तिवेतीया ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया तथा महत्वपूर्ण जानकारी दी । इस अवसरपर कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशि पांडे ,डॉ मनोज बाफिला ,डॉ संदीप मंडोली ,डॉ हिमानी जलाल ,मेहरा जी ने भी विद्यार्थी को संबोधित किया । शिविर में डी एस बी के विद्यार्थियों के साथ भुवन भट्ट ,कुंदन ,नवीन आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *