होलियारों ने श्रृंगार रस के साथ होली को रागों के साथ किया प्रस्तुत

आई नवल बहार, राग पीलू की नदिया किनारे मौरा घर की प्रस्तुति देकर बाधा समा
नैनीताल सरोवर नगरी में प्रसिद्ध श्री राम सेवक सभा सभागार में बसंत पंचमी के अवसर पर होली गायन का कार्यक्रम हुआ होलियारों ने श्रृंगार रस के साथ होली को रागों के साथ प्रस्तुत किया ।नरेश चम्याल,मिथिलेश पांडे ,रक्षित साह,गिरीश भट्ट , नीरज सती राहुल जोशी , कुसुम सनवाल पंकज सह ,भगवती जोशी ,बीना जोशी ने होलियारों के रूप में श्रृंगार की होली प्रस्तुत की। संगीतकारों को टीमें नरेश चम्याल , नीरज ,राहुल शामिल रहे । राग काफी पर आधारित आई नवल बहार, राग पीलू की नदिया किनारे मौरा घर है , राजमंगल पर आधारित पिया ऐसी रंगदो मेरी चुनरिया , राग ख़माद पर आज राधे राधे रानी चली,राग देश की भंवरा उड़न लगो फूलन में प्रतुत कर होली का शमा बाधा। आज के होली में प्रकृति के सौंदर्या एवं श्रृंगार के साथ कृष्ण राधा भी शामिल रहे।
होली गायन के कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,बिमल चौधरी ,विमल साह सहित देवेंद्र लाल साह ,दिनेश भट्ट धर्मेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। बसंत पंचमी के सफल कार्यक्रम हेतु अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार किया है




















