डीएम रयाल के आदेश पर नगर पालिका कर्मियों ने बिना अनुमति के लगी प्रचार सामग्री को माल रोड से हटाया



नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के अधिकारियों से कहा है कि वह नैनीताल जिले में अवैध तरीके से मार्गों पर लगाए गये पोस्टर, होर्डिंग्स समेत यूनिपोल व बैनर लोक संपति विरूपण अधिनियम एवं उत्तराखण्ड नगर निगम नियमावली -२०१५ विघमान नियमों के तहत अवैध होर्डिंग हटाना सुनिश्चित करें। उसी क्रम में नगर पालिका कर्मियों द्वारा माल रोड से राजनीतिक पार्टियों तो द्वारा लगाए गए फ्लेक्सी और बेनरो को हटाया गया। बता दे पूरे माल रोड बैनर पोस्ट से पटा हुआ था जो माल रोड की शोभा बिगाड़ रहा था। अब फ्लेक्सी हटाने के बाद खुला खुला खुलासा लग रहा है।
जिलाधिकारी रयाल ने जिले के पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न कंपनियों, राजनैतिक व्यक्तियों, दलों तथा शिक्षण संस्थानों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु अवैध रूप से बडे-बड़े पोस्टर, होर्डिंग्स व यूनिपोल लगाकर शहर की खूबसूरती को प्रभावित किया जा रहा है जिससे कारण अनियमित और अवैध होर्डिंग्स से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। जिलाधिकारी रयाल ने नगर आयुक्त,लोनिवि तथा एनएच व जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई तथा एनएचएआई तथा जनपद की सभी नगरपालिकाओं के अधिकारियों को अवैध होर्डिंग,यूनिपोल और स्टैंडिंग ढांचों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लगे होर्डिंग राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं व सार्वजनिक स्थानों से शीघ्र हटाना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक दिवस की कृत कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत करना भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण भी करें और जहां भी बिना अनुमति के विज्ञापन सामग्री लगी हो, वहां तुरंत कार्रवाई कर उसे हटाना सुनिश्चित करें।




















