दुकानों में गंदगी को लेकर पालिका गंभीर, चार दुकानदारों के किए चालान
2 हजार राजस्व वसूला

नैनीताल । सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा और पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के निर्देश पर सोमवार को पालिका की टीम ने नगर के तल्लीताल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकन व मीट की दुकानों में गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 दुकानदारों पर चालान करके 2 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। इस मौके पर
निरीक्षण टीम में पालिका के मुखय सफाई निरीक्षक अमित कुमार समेत प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के अलावा वेद प्रकाश सैनी तथा कपिल तोमर आदि मौजूद रहे।




















