October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

समान कार्य का समान वेतन देने की मांग को लेकर

0
1003239813
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भोजन माता संगठनो ने किया प्रदर्शन

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मल्लीताल स्थित बी.एम. साह पार्क में प्रदर्शन करते हुए समान कार्य का सामान वेतन देने की मांग की।
बता दें कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व में भोजन माताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है,उनका कहना है कि जब उनसे कार्य पूरा समय कार्य कराया जाता है तो उस कार्य का उन्हें समान वेतन कयों नहीं दिया जाता?, प्रगतिशील भोजन माता संगठन की महामंत्री रजनी ने कहा कि ८ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पूर्व में हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं और हमारा कहना है कि हमारी पूर्वज माताएं थी उन्होंने तमाम महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा स्थाई नौकरी तथा न्यूनतम वेतन के लिए तमाम संघर्ष किया, कई कुर्बानियां दी जिसकी बदौलत आज हिंदुस्तान में महिलाएं नौकरियां कर रही हैं फिर वह किसी भी क्षेत्र में हो वही दूसरी ओर हमारी भोजनमाताओं को मात्र ३ हजार रुपये देकर स्कूलों ने उन्हें बधुवा मजदूर बनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खुर्पाताल क्षेत्र स्थित एक स्कूल में एक अध्यापिका द्वारा भोजनमाता को परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि वह भोजन में खुद पत्थर तथा बाल आदि डालकर बच्चों को भी भडक़ा रही है जिससे बच्चे भी भोजन माता के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इस दौरान बलाक अध्यक्ष तुलसी देवी, अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, शबीना, संतोष,जानकी देवी, हेमा, भगवती देवी, नंदी बिष्ट, पूजा देवी, दीपा देवी, शकीना, दीपा नेगी, नंदी बिष्ट, सरस्वती देवी, कमला पंत, हेमा डालकोटी तथा निरमा देवी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *