October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनी महिला जागृति संस्था का होली मिलन समारोह आयोजित

0
1003239671
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी  की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक व धार्मिक संस्था नैनी  महिला जागृति संस्था की ओर से शुक्रवार को श्री मां नयना देवी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का विशेष आयोजन किया गया। समारोह में 10 विभिन्न महिला होली टीमों ने प्रतिभाग किया। समारोह में  तीन महिलाओं विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व समारोह की  मुखय अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर विधिवत रुप से समारोह का शुभारंभ किया। समारोह का संचालन कर रही संचालक चंचला बिष्ट ने बताया कि  समारोह में 10 महिला होल्यारों की टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें महिलाओं ने विभिन्न होली गीतों के साथ ही लोक संस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने आओ गजराज खेले होली माया की—, होली खेले आज—, होली खेल रहे नन्द लाल—, अवध पूरी होली खेलने आए आदि  होली गायन के साथ ही जमकर ठुमके लगाए । इसके साथ ही  स्वांग के लिए संस्था की ओर से बिमला तिवारी व मंजू डालाकोटी और नृत्य के लिए आरती कोहली को विशेष रुप से सममानित किया गया।
इस मौके पर संस्था की  अध्यक्ष मंजू रौतेला ने मुखय अतिथि समेत आमंत्रित होली टीमों तथा आंगतुकों का संस्था परिवार की ओर से स्वागत किया। इस दौरान बिनीता पांडे, आभा साह,  सुमन साह, कुसुमलता सनवाल, भावना रावत आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर  मां नयना देवी मंदिर के दशावतार प्रांगण में टीके की होली का आयोजन किया गया जिसमें होली के विभिन्न रागों में गायन किया गया।बीते गुरुवार को शाम मंदिर परिसर आयोजित टीके होली  में श्याम कल्याण नंद गांव बरसाने गई—, तोरे कान्हा ने लूट लई—, झिंझोटी ऊंचे भवन पर बस रही—, अंत तेरा नहीं पायो है अंबे–, मां राग काफ ी शिव शंकर को ध्यान—, ध्यान करो रे मन—,जंगला काफ ी खेलन के हित भरी ऐसी होली खेले जनाब अली– भैरवी होमू बारक मंजरी फूलों मांगे वो तो चंदा ऐसों हटीलो— तथा हटीलो मेरो बाले गोविंदा आदि होली का गायन किया गया। इस दौरान राजीव लोचन साह ,जहूर आलम, सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह, नवीन बेगाना तथा अमन महाजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *