October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व

0
1003226541
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने

आंदोलन के साथ डूंगरी से अपनी विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान किया प्रारंभ

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कनालीछीना के पौराणिक व ऐतिहासिक भूमि डूंगरी से अपनी विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। आज पौधारोपण अभियान के 598 वे दिन कार्यक्रम स्थल परिसर में पौधारोपण के साथ बैठक प्रारंभ की गई। आज डूंगरी में ब्लॉक के अध्यक्ष विनोद सामंत की अध्यक्षता व राजेश मेहता के संचालन में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सामंत ने बताया कि अभी तक सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ले ली है वहीं दल से पुराने कार्यकर्ता भी जुड़ रहे हैं। जिला महामंत्री मदन सिंह पोखरिया ने कहा की दल की मजबूती के लिए अब सदस्यता अभियान को घर-घर से जोड़ा जाएगा ।हेमेंद्र बिष्ट ने कहा कि डीडीहाट विधानसभा सीट से उत्तराखंड क्रांति दल पूर्व में जीतती आई है। दिनेश गुरुरानी ने कहा की डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का राज्य बनाने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब राज्य बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करते हुए सत्ता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है उनका चिन्हीकरण करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। इस मौके पर आज की बैठक में विनोद सामंत राजेश मेहता, मदन पोखरिया, हेमेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट,दीपू, चंदन,भूपी,अशोक, ललित मोहन पंत, बंशीधर जोशी, चमन सिंह ऐरी ,भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *