November 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एरीज के विज्ञान क्रेन्द्र से चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
1003209163
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण के बारे में एक ऑनलाइन दिया व्याख्यान

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित एरीज के विज्ञान क्रेन्द्र से चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:14 बजे से से ही हो गयी थी जब भारत में चन्द्रमा क्षितिज के बहुत नीचे था। अतः उत्तराखंड सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में यह केवल आंशिक रूप से देखा गया। एरीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण के बारे में एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया और ग्रहण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। आम जनता के लिए विज्ञान क्रेन्द्र में प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण को दूरबीन से देखने की व्यवस्था भी की गयी थी| आगंतुक पूर्व की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। 6:12 मिनट पर चंद्रोदय तो हुआ पर क्षितिज के पास कुहरे जैसी स्थिति के कारण कुछ देर तक ग्रहण दिखाई नहीं दिया। जैसे ही चंद्र ग्रहण लोगों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी| ग्रहण के समय लोगों ने चाय बिस्कुट खाकर यह भी प्रदर्शित किया की अनेक भ्रांतियों के विपरीत ऐसा करना बिलकुल सुरक्षित है। इस अवसर पर एरीज के शोध छात्र महादेव, नवीन, उपासना, अमित, यश, इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवर्धन, विवेक और जनसंपर्क टीम के कमल सिंह जीना और मोहित सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *