November 4, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विधालय में होली की रही धूम

0
1003194351
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विधालय में आज सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव।
विद्यालय परिसर में रंगों के पर्व होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया, इस अवसर पर नन्हें- मुन्ने स्कूली छात्र-छात्राओं ने हर्बल रंगों का उपयोग करते हुए जमकर मस्ती की जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कार्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगों की खुशियों के साथ हुई, जहां विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता रावत द्वारा बच्चों को पिचकारियाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं दौड़ों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को कविता गंगोला द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की गई। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला और सभी ने मिलकर होली की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान
मुख्य अतिथि समाजसेविका कविता गंगोला मौजूद रही।
उन्होंने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी, विक्रम सिंह रावत,किरन मेर, लता फर्त्याल, रुचि साह, पल्लवी जोशी, हर्षिता आर्या, किरन रतूड़ी,तुलसी, पूनम एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने होली पर्व को धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *