March 1, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय का

0
1003187999
012 013
111 222 333

वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुआ सफलतापूर्वक संपंन्न

नैनीताल/वेतालघाट शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में वार्षिक क्रीडा़ समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो .विनय कुमार विद्यालंकार द्वारा की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमचंद्र आर्य, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप चंद्र रिखाडी़ अन्य अतिथिगणों में दीप चंद्र त्रिपाठी, प्रकाश आर्य, यू.एस. सिजवाली, कमलेश बिष्ट, के.डी. सिंह, प्रदीप कुमार उपस्थित रहें ।समारोह का शुभांरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलभावना व अनुशासन से खेलने की सलाह दी। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने खेल भावना के साथ 100 मी., 200मी., 400 मी.दौड़ महिला एवं पुरुष वर्ग, 800मी.पुरुष वर्ग, लम्बी कूद महिला एवं पुरुष वर्ग, भाला फेंक महिला एवं पुरुष वर्ग,गोला फेंक महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभाग किया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के साथ अपने स्कूली जीवन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे भी स्कूल में आयोजित होने वाले क्रीड़ा समारोह में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करते थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रह कर जीवन को सकारात्मक तरिके से जीने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि डॉ.दीप चंद्र रिखाडी़ ने छात्र- छात्राओं को जीवन में सतत् प्रयास करने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी अतिथिगणों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण -पत्र वितरित किए गए । पूजा जोशी ने महिला वर्ग एवं नीरज कुमार ने पुरुष वर्ग में चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम की । अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉ जयति दीक्षित ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉ. ईप्सिता, डॉ.दीपक डॉ.तरुण कुमार आर्या, ममता पाण्डेय, डॉ.निर्मला,संतोष भारती, संतोष भारती डॉक्टर फरजाना अजीम छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष कुसुम सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट आरती मुकेश रावत ललित मोहन और महेंद्र अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *