ताइक्वांडो खिलाड़ी विभोर आल इंडिया पेंचक सिलाट रोहतक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित

नैनीताल ।नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी विभोर भट्ट का आल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पेंचक सिलाट के लिए चयन हो गया है।
क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य ने यह जानकारी दी। बताया कि भट्ट ने रुद्रपुर में सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में भारवर्ग अंडर ६० किलोग्राम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। बतायाी कि अब मार्च में आयोजित आल इंडिया पेंचक सिलाट एमडीयू रोहतक में होनी है। भट्ट की कामयाबी पर क्लब के संरक्षक व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत,अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार समेत योगेंद्र,भूमिका,खुशी, गूंजा, मोहित व नैनीताल के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




















