February 28, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने

0
1003179161
012 013
111 222 333

पुलिस के रात्रि 11:00 बजे दुकानों को जबरन बंद करने पर विरोध जताया

नैनीताल सरोवर नगरी में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने नैनीताल पुलिस द्वारा बीते लगभग दस दिनों से नैनीताल नगर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों रेस्टोरेंट मेडिकल की दुकानों को जबरन रात्रि ११ बजे बंद कराए जाने का विरोध किया है इस संबंध में व्यापारिक संगठन या प्रतिनिधियों से बिना कोई बात या लिखित जानकारी तथा संबंधित कारणों की जानकारी या किसी धारा के आभाव में अचानक इस प्रकार से जबरन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रात्रि ११ बजे कराया जाना व्यापार मंडल को कदापि स्वीकार नहीं है। टंडन ने कहा नैनीताल नगर एक शांति प्रिय शहर होने के साथ एक पर्यटन नगरी है और माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा एक तरफ़ तो शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा और योजनाएं की बात कही जा रही है और दूसरी और पुलिस प्रशासन द्वारा पर्यटक को परेशानियाँ का सामना करने वाली परिस्थिति बनायी जा रही हैं। पर्यटक अक्सर नैनीताल में देर रात में पहुचा करते हैं तथा बहुत से नैनीताल के होटलों में खाने पीने की व्यवस्था ना होने के कारण मॉल रोड और बड़ा बाज़ार और तल्लीताल के रेस्टोरेंट में परिवार सहित अक्सर देर रात तक भोजन ग्रहण करते हैं तथा मॉल रोड में चहल कदमी करते नज़र आते हैं। बीते कुछ दिनों से रोज़ाना पर्यटक परेशान होने के साथ भोजन बच्चों के लिए दूध इत्यादि के साथ दवाइयों के लिए भी इधर उधर भटकते नज़र आए। साथ ही पुलिस द्वारा शांति से चलते फिरते पर्यटक या लोगो से पूछताछ या फिर रात्रि ११ बजे के बाद घूमने की अनुमति नहीं है और होटल के कमरों में चले जाने कहने की बात भी सामने आई है। यह एक पर्यटन नगरी के लिए शर्मनाक होने के साथ ही पहले से धूमिल पर्यटन की छवि और भी ज़्यादा गहरा आघात पहुँचाने वाला प्रकरण हैं। इस प्रकार के नियम निंदनीय है और हम अपने नगर मैं आने वाले अतिथितियों और पर्यटकों को भोजन भी ना करा पाये यह अत्यंत दुखद है। साथ ही ऐसे समय में जब की नैनीताल में पर्यटन की भारी कमी है ऐसी परिस्थितियों में पर्यटन में और भी भारी गिरावट हो सकती है। क़ानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस का कर्तव्य है और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद करवाना इस बात का हल नहीं हैं तथा ख़ुद की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर सवाल है। नैनीताल का व्यापारी वर्ग पहले से ही पार्किंग की उचित व्यवस्था ना होने से तथा प्रशासन द्वारा इस संबंध में ज़मीनी स्तर पर युद्ध स्तर से पार्किंग बनाये जाने की तरफ़ ढील ढाल रवैये से देरी होने के कारण सीजन के दौरान पर्यटक वाहनों को इधर उधर डाइवर्ट करवाने ट्रैफिक नैनीताल पहुँचने से पहले रोकना इत्यादि से बेहद आहत और परेशान है।
हमेशा से ही व्यापारी वर्ग शांतिप्रिय स्वभाव से प्रशासन और पुलिस का सम्मान करता रहा है बावजूद इसके की वह पर्यटन और व्यापार में कमी को बहुत समय से झेलता आ रहा है। और इन कारणों से कई बार आर्थिक परेशानियों से जूझता रहता है। परंतु इस प्रकार के अनैतिक अनुचित निंदनीय और पर्यटन छवि को धूमिल और आघात पहुचाने वाले पुलिसिया रवैया और मनमानी वाले इस प्रकार के किसी भी नियम को स्वीकार नहीं करेगा। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल विनम्र अनुरोध के साथ संबंधित उच्च अधिकारियों से उम्मीद करता है कि इस प्रकार से प्रतिष्ठानों को जबरन बंद कराया जाना तुरंत रोका जाएगा जिससे की व्यापारियों में जो रोष और असंतोष की जो इस्तिथि बन रही है वो सामान्य हो सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *