पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने जनता की पीड़ा को पहुंचा सीएम धामी तक
नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने को लेकर सरल नजूल नीति बनाने को लेकर सोपा पत्र

भवाली नैनीताल। भवाली नगर में वर्षों से आवास बनाकर जीवन यापन कर रहे सैकड़ों लोगों के अपने एक आसियाने का सपना पूरा करने के लिए नवीन सरल नजूल निति निर्धारित कर उसे प्रदेश में लालू करने की गुहार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से की। हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के माध्यम से सौंपे गये पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया 1916 की पुरानी नोटी फाईडेरिया जो वर्तमान में विस्तीकरण के साथ नगर पालिका परिषद है। जहां वर्षों से नजूल भूमि पर सैकड़ों लोग अपना आवास बनाकर रहते आ रहे हैं और समय समय पर इन सैकड़ों लोगों ने अपने एक घर के सपने को लेकर सरकारों द्वारा समय समय पर जारी नजूल निति के तहत उक्त भूमि भवन को उनके नाम दर्ज करने के लिए के लिए शासन सरकार निति के तहत आवेदन भी किया गया है। जिसमें दर्जनों लोगों की नजून निति के तहत आवेदन स्वीकृत भी किये जा चुके हैं और सैकड़ों लोगों के आवेदन गतिमान है और उनके द्वारा नजूल निति के तहत प्रथम किस्त के रूप में धनराशि भी सरकारी खाते में जमा भी की जा चुकी है मगर नजूल फि होल्ड की निति वर्तमान में गतिमान ना होने से उक्त प्रक्रिया ठप्प पड़ी है पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पत्र सौपखर भवाली नगर में वर्षों वर्षों से आवास बनाकर रहते आ रहे सैकड़ो लोगो के अपने घर का सपना लिए लोगों की गुहार सुनते हुए उत्तराखंड में एक सरल नजूल निति का निर्धारण कर उसे लागू कर जनहित में लागू करने की मांग की है जिसके लिए उन सैकड़ों लोगों के अपने घर का सपना पूर्ण हो सके।




















