September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर

0
1000291735
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर

उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

नैनीतालl सरोवर नगरी के गांधी चौक तल्लीताल में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, नैनीताल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे पुण्यतिथि पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कियाl इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि गांधी जी का बलिदान और योगदान भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अतुलनीय है। महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन को देश की सेवा और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर समर्पित किया, जो आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
नगर अध्यक्ष एन.एस.यू.आई. आयुष कुमार ने कहा कि उनकी शिक्षाएं और आदर्श हमें न्याय, समानता, और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। आज हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई रत्ना रजवार,दिनेश पांडे, राजेश वर्मा, प्रियांशु बिष्ट,अमित पाठक, अभिषेक आर्या, अमन सुहेल,करन कुमार, आदित्य भाष्कर, रवि जोशी,दिव्यांशु बिष्ट, विनीत बिष्ट, आयुष मेहरा, सोनू कुमार सहित अन्य कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *