September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित सेंट मेरी कान्वेंट कॉलेज में

0
1003027117
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखंड का पहले एआई लैब का उद्घाटन विधायक सरिता आर्य ने किया

डिजिटल युग में बड़ा शिक्षा का बिस्तर स्तर विधायक सरिता

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट मेरी कान्वेंट कॉलेज में शुक्रवार को उत्तराखंड का पहला एआई लैब का उद्घाटन विधायक सरिता आर्य द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि आज का युग आधुनिक तकनीक का युग है और डिजिटल युग में बड़ा शिक्षा का बिस्तर स्तर और अब शिक्षा का क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के सही उपयोग से विद्यार्थियों की समझ, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है।
कहा मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सदुपयोग करें तथा पढ़ाई को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही दिशा में उपयोग बच्चों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस दौरान टैक्निसियन अमित कुमार ने बताया कि उनके द्वारा संचालित आधुनिक टेक्नोलॉजी लैब में बच्चों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा दी जा रही है। इस लैब में विद्यार्थी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोट बनाना, 3डी प्रिंट टेक्नोलॉजी, ड्रोन डिजाइनिंग और प्रोग्रामिंग जैसी उन्नत तकनीकों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षित ट्रेनर बच्चों को प्रायोगिक तरीके से हर विषय की गहन जानकारी देते हैं, जिससे विद्यार्थियों की तकनीकी समझ मजबूत हो रही है।
अमित कुमार ने बताया कि लैब में आवश्यक मैटेरियल और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा फ्री लैब प्रोग्राम के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में काफी सुविधाएं प्रदान करेगा और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह उत्तराखंड की पहली ऐसी आधुनिक टेक लैब है, जहां बच्चों को नवाचार और शोध का बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिल रहा है।
इस मौके पर नितिन कार्की, भरत सिंह मेहरा, ट्रेनर ज्योति जलाल, मो ज़ैद टैक्निसियन हेड, प्रशांत श्रीवास्तव मैनेजर,
प्रधानचार्य सिस्टर मंजूषा, प्रधानचार्य ऑल सेंट कॉलेज सिस्टर रिचर्ड, प्रबंधक शीबा, सिस्टर ईलीना, सिस्टर निर्मला, सिस्टर एएन, ग्रेश, संदीप सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *