September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल मे बारहवीं के छात्रों को दी विदाई

0
1003008849
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रधानाचार्य नेगी ने छात्र हर्षित कुमार को नगद राशि देकर किया सम्मानित लिया ऑटोग्राफ

भीमताल नैनीताल। लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा 11 के छात्रों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों विदाई दी गई। बता दे विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं के विद्यार्थियों को टीका चन्दन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस० नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई जिसके उपरान्त मॉडर्न डांस, समूह गीत प्रस्तुत किया गया और बारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा भी एक नृत्य तथा हर्षित कुमार द्वारा सितार के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति और स्वयं लिखी हुई गजल ‘अलविदा साथियो’ के माध्यम से समा बांधा गया। कक्षा बारहवीं के अक्षय भाकुनी, दिव्या सिंह भैसोड़ा, श्रुतिकीर्ति वर्मा, पल्लवी सिंह चौहान तथा श्रेया अधिकारी द्वारा कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम। इस दौरान छात्रों को उपहार भी भेंट किए गए। और प्रधानाचार्य और शिक्षकों का भी छात्रों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्बोधन में श्री नेगी द्वारा सभी बारहवीं के विद्यार्थियों से जीवन में विभिन्न प्रकार की सीखों के लिए प्रेरित किया गया और उदयमान सितार वादक हर्षित कुमार को नकद पुरस्कार से सम्मानित करते हुए हर्षित का एक ऑटोग्राफ लिया तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में जब हर्षित बड़ा नाम कमाते हुए बड़े मंच पर होंगे तब उनसे दूसरा ऑटोग्राफ लेंगे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक और विद्यालय के सभी कर्मचारियों की तरफ से वरिष्ठ शिक्षिका एवं समन्वयक कंजन जोशी द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर विदाई समारोह में स्कूली छात्र शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयुष जोशी, मान्या मुटनेजा, गुंजन कोहली, रश्मि कांडपाल, अवन्तिका हरबोला, कार्तिक सिह रावत, अनुज बजेठा, अर्पिता राणा, हंसिका भंडारी एवं हर्षिता पन्त द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *