September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव का

0
1003008585
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शुभारंभ विधायक सरिता आर्या किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने बांधा समां

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों और अभिभावकों को प्रसन्न कर दिया। इस दौरान योगा, ताइक्वांडो और कार्यक्रमों मे छात्राओं द्वारा अपनी अद्भुत प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मेजर शहीद राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह अधिकारी एसएमसी अध्यक्ष लता महरौलिया, अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय कुमार मौजूद थे। इस दौरान शिक्षा खेल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल और विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा प्रतीक चिन्ह मेडल शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्कूल प्रबंधन छात्राओं को वार्षिकोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस दौरान कार्यक्रम में छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो कंप्यूटर देने की भी घोषणा की है। इस मौके पर छात्र-छात्राएं अभिभावक शिक्षक आए और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *