September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएम रयाल के निर्देशनों के क्रम में

0
1002992862
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्रवृत्ति हेतु मौजूद आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन हुआ पूर्ण

नैनीताल ।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डीएसबी परिसर नैनीताल और कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से डीएसबी परिसर में उन्हें मुहैया कराए गए सभी आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल और जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को मुहैया करा दी गई है।
बता दें इसी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान किया जाना है । सत्यापन कार्य एआर ओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी के द्वारा किया गया। इस कार्य में डी एस बी परिसर नैनीताल की ओर से डा. राजेश्वर ने सहयोग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *