September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वर्ल्ड कैंसर डे पर मरीजों को कैंसर से बचाव के बारे किया जागरूक

0
1002965061
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बरेली नैनीताल। वर्ल्ड कैंसर डे पर डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने कैंसर के बढ़ते मामलों और इसके रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया
कैंसर के मुख्य कारणों में तंबाकू और शराब का सेवन, अनियमित खानपान, प्रदूषण और जंक फूड शामिल हैं।
कैंसर के लक्षण के बारे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने बताया कैंसर के लक्षणों में वजन कम होना, शरीर में गांठ, थकान और कमजोरी, दर्द और असहजता, खून का बहना या असामान्य स्राव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर का इलाज अब लाइलाज नहीं रहा। समय पर जांच और सही इलाज से कई मरीज ठीक हो सकते हैं।

रोकथाम के तरीके

कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए हमें अपने खान-पान, लाइफस्टाइल और पर्यावरणीय आदतों में बदलाव करना होगा। तंबाकू और शराब से दूरी, 7-8 घंटे की नींद, तनाव को कंट्रोल करना और नियमित स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *