March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

15 फरवरी तक सभी आरईएपी व एनआरएलएम कार्मिक अपना इनोवेटिव प्लान प्रतुत करेंगे:सीडीओ डॉ पांडे

0
1002897418
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के मुखय विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में बीरवार को विकास भवन भीमताल में ग्रामोत्थान (आरईएपी) परियोजना की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में मुखय विकास अधिकारी डा.पांडे ने एरोमेटिक पौधों के रोपण हेतु महिला स्वयं सहायता समूहों का एसपोजर विजिट सितारगंज में करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरईएपी परियोजना अंतर्गत अल्ट्रा पूवर में आशातीत प्रगति लाई जाए। इस हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आरईएपी परियोजना तथा एनआरएलएम योजना के कार्यों का वह समय समय पर निरीक्षण करें साथ ही बैठकें करते हुए आखया प्रस्तुत करें।
सीडीओ पांडे ने संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिए कि आगामी १५ फरवरी तक सभी आरईएपी तथा एनआरएलएम कार्मिक अपना अपना इनोवेटिव प्लान प्रतुत करेंगे।
बैठक में सीडीओ पांडे ने विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु वालेट पार्किंग के निर्माण हेतु स्थल का चयन करें तथा उसका संचालन समूहों को दिया जाय ताकि  समूहों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों।  उन्होंने कहा कि योगा ट्रेनर के रूप में महिलाएं अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकती हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि फुटबॉल खेल टर्फ तथा क्रिकेट बॉलिंग प्रैटिस मशीन का संचालन समूहों के द्वारा किया जाए जिससे समूहों को रोजगार मिले। नेटल ग्रास फैब्रिक हेतु एसपोजर विजिट कराई जाए और समूहों के माध्यम से इसका उत्पादन किया जाए। झील तथा अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण समूहों माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना अंतर्गत बयूटी पार्लर का प्रशिक्षण अधिक से अधिक महिलाओं को प्रदान किया जाए ताकि वह स्वरोजगार की ओर बढ़े। बैठक में मुखय विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी भीमताल तथा धारी को मॉडल  विलेज सुनकिया में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समूहों का कॉल सेंटर भी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि उन सेन्टर में जो टीवी फ्रिज आदि उपकरणों का मरम्मत कार्य हेतु त्वरित सुविधा प्रदान करेंगे। बैठक में  जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक परियोजना निदेशक चन्दा फ त्र्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *