September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राम सभा लोहाली में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
1002866481
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य मुख्य अतिथि हेम आर्य ने छोटे बच्चों को किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लोहाली में 77 वे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेता हेम आर्य व विशिष्ट अतिथि दिलीप बोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लोहाली निर्मला बिष्ट ने एक नई और ऐतिहासिक परम्परा की शुरुआत करते हुए गांव के 15 गणमान्य हस्तियों को लोहाली रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया। इस दौरान झंडारोहण और राष्ट्रगान व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं स्कूली बच्चों ने 77वें स्थापना दिवस पर नृत्य और भाषण के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि हेम आर्य ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान गौरव सिंह जलाल,देवेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजमोहन सिंह बिष्ट,किशन सिंह बिष्ट,माधो सिंह नेगी,ललित मोहन दानी,नरेश सिंह जलाल,मोहन सिंह बिष्ट,तेज सिंह,उमेश सिंह,हर्ष सिंह जलाल,मोहित सिंह बिष्ट, कमल ठाकुर,खुशाल सिंह बिष्ट,रतन सिंह रावत,ममता भट्ट,पुष्पा जलाल,शोभा नेगी, मंजू अधिकारी,निर्मला महरा,संगीता जलाल, भगवती जलाल,मुन्नी महरा,विमला नेगी,गंगा जलाल,ऊमा जलाल,पना महरा,मंजू महरा,कविता नेगी,बीना नेगी,बसंती नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *