September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल जिले में किसान दिवस का रोस्टर तैयार

0
1002685772
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद अंतर्गत किसानों की विविध समस्याओं/मुद्दों के समाधान और उन्हें तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम व जागरूक बनाने हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को विकासखंडवार किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम रयाल के मुताबिक ८ जनवरी को धारी में जबकि १२ फरवरी को रामगढ़ में वहीं १२ मार्च को रामनगर में,९ अप्रैल को बेतालघाट में,१४ मई को ओखलकांडा में जबकि११ जून को कोटाबाग में इसी क्रम में १२ जुलाई को भीमताल और १३ अगस्त २०२६ को हल्द्वानी में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।किसान दिवस में कृषि क्षेत्र से जुड़े समस्त विभागों जैसे सिंचाई, ऊर्जा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विकास, पशुपालन तथा गन्ना मंडी परिषद एवं रेशम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, नाबार्डए लीड बैंक प्रबंधक तथा इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। किसान दिवस आयोजन के दिन कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि एवं अन्य कृषि रेखीय विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, रेशम, भेषज, सिंचाई, लघु सिंचाई, उद्योग, सहकारिता, ग्राम विकास, रीप व नाबार्ड बैंक व कृषि विज्ञान केंद्र
,गन्ना मंडी परिषद तथा नाबार्ड एवं बैंक आदि सभी अपने सुसज्जित विभागीय स्टॉल भी लगाएंगे। इस अवसर पर किसान अपने.अपने गांव की समस्याओं को बैठक में रखेंगे तथा उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *