हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन सिंह मेहरा ने
अपने सैकड़ो अधिवक्ता समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड में बीते 3 जनवरी से चल रहे नामांकन के तीसरे दिन हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन सिंह मेहरा द्वारा अपने सैकड़ो अधिवक्ता समर्थकों के साथ बार काउंसिल में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया राजन सिंह मेहरा द्वारा बताया गया है कि उनका इस बार काउंसिल में चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ा हुआ है उनका कहना था कि बार देश के कई बार काउंसलिंग द्वारा अपने अधिवक्ताओं का मेडिक्लेम डेथ क्लेम और अन्य सुविधाएं दी हुई है परंतु उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में जहां 15000 अधिवक्ता मतदाता के रूप में है उनको आज तक सारी सुविधाओं से वंचित किया गया है उन्होंने बताया मेरा मुख्य उद्देश्य प्रत्येक अधिवक्ता का काम से कम 10 लाख रुपए का कैशलेस मेडिक्लेम और 25 लाख रुपए तक का डेथ क्लेम और प्रत्येक बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन सुविधा नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए कार्य करने के मकसद से बतौर सदस्य चुनाव लड़ रहा हूं आज उनके साथ कई सैकड़ो अधिवक्ता द्वारा जोरदार समर्थन के साथ बर काउंसिल में उनके पक्ष में उनके साथ रहकर नामांकन प्रक्रिया में सहयोग किया।




















