September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बाहरी महिला के विरुद्ध ग्रामीणों ने उसकी दुकान के सामने खोला मोर्चा दिया धरना

0
1002533021
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती मंगोली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट की संचालिका महिला के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। अल्टीमेटम के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने रेस्टोरेंट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित महिला दबंगई के बल पर सरकारी भूमि सहित ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि महिला को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से रेस्टोरेंट संचालिका के परिवार और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी। गत सप्ताह महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व आठ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सोमवार को ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बड़ी संखया में ग्रामीण मंगोली में एकत्र हुए और महिला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मंगोली चौकी के साथ ही कोतवाली और तल्लीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची।सूचना पर तहसीलदार अक्षय भट्ट मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *