September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सराहनी पल : समाजसेविका संध्या शर्मा की पहल पर

0
1002460718
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हृदय,चेस्ट, और आंखों की जांच का लगा शिविर

सो से अधिक मरीजों ने कराई जांच

नैनीताल। सरोवर नगरी में समाज सेविका संध्या शर्मा के सौजन्य से दि मेडिसिटी रूद्रपुर के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 14 दिसंबर रविवार प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चंद्र रीजेंसी होटल नियर आईडीबीआई बैंक मल्लीताल के पास आयोजित हुआ। इस शिविर में लगभग 100 से अधिक मरीजों द्वारा अपना चेकअप कराया गया हृदय से लेकर चेस्ट और आंखों के मरीज ने अपनी जांच करवाई इस दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई। कुछ मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सालय करने के लिए कहा गया उन्होंने बताया ऐसे मरीज जिनका उपचार चिकित्सालय में होना है उनको लाना ले जाने की जिम्मेदारी संस्थान की होगी इस मौके पर डॉ अभिषेक सकवारिया हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉ रविकांत पांडे वरिष्ठ श्वास व छाती रोग विशेषज्ञ एवं डॉ दीक्षा शेट्टी नेत्र रोग विशेषज्ञ शिविर में लोगों का चेकअप किया और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। समाजसेवीका संध्या शर्मा ने कहां जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर ए आर महिंद्रा, नरसिंह स्टाफ अभिषेक शुक्ला, समरीन खान, अंकिता, वीरेंद्र, राम प्रकाश, ऋषभ अधिकारी, द्वारा शिविर में सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *