September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002453074
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अंबेडकर भवन मे विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा ” यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस मे जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन मे विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर मे सचिव द्वारा बताया गया इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व के प्रत्येक व्यक्ति तक मजबूत, सुलभ और लचीली स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की जानकारी दी. साथ ही स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों पर मुफ्त दवाइयों के बारे में भी बताया गया. सरकार की चलाई जा रही चिकत्सा सम्बन्धित योजनाओ के बारे मे विस्तार पूर्ण जानकारी भी दी गई।। प्रतिभागियों को किसी भी कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। शिविर मे सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापो बारे में बताया गया तथा शिविर में महिला प्रतिकार योजना के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई ,यदि किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी तरह की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर शिविर मे यशवंत कुमार, अंबिका रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या,आशा कार्यकर्ता , अंब्डेकर भवन के सदस्य, पीएलवी अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *