September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

महक क्रांति नीति से किसानों की आय में होगी वृद्धि डॉo हरीश सिंह बिष्ट

0
1002451451
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति से कृषि एवं बागवानी वाले किसानों की बढ़ेगी आय व रोजगार

भीमताल नैनीताल। उत्तराखण्ड महक क्रान्ति नीति 2026-36 लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महक क्रांति नीति की लॉन्चिग सगंध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई। भीमताल विकास भवन सभागार में वर्चुअल सीधा प्रसारण के माध्यम से जुड़े भीमताल के किसान ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता की। संस्थान के निदेशक नृपेन्द्र चौहान द्वारा महक क्रांति नीति के बारे के जानकारी दी गयी। ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा हमारे पहाड़ में कृषि बागवानी की अपार संभावना है। सुंगध पौध से भी किसान अपनी आय दुगनी कर सकते है पहाड़ में जंगलों में भी औषधी के पौध है जो कई निवारणों के लिए लाभदायक हैं। कृषि एवं बागवानी उत्पादन के साथ ही हमें अपने उत्पादित फसलों का मार्केटिंग की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है हम अपने उत्पादों को किस प्रकार बाजार तक पहुंचा कर बेच सकते है। भीमताल के अधिकांश गांव कृषि बागवानी पर निर्भर है। राज्य सरकार की कृषि बागवानी जनकल्याण कारी योजनाओं से कुछ प्रतिशत तक पलायन रुका है इससे रिवर्स पलायन हुआ है।सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप के वैज्ञानिक डा० ललित अग्रवाल के द्वारा सगंध खेती के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रमुख ने कहा कि महक क्रांति पॉलिसी की लांचिंग से नैनीताल के सगंध कृषक लाभान्वित होंगे क्योकि यहां पर जंगली जानवरों के कारण लोगों के द्वारा खेती छोडी जा रही है। सगंध खेती जंगली जानवरों से सुरक्षित है। क्रार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल गिरी ने कृषको से महक क्रान्ति नीति में दिए जाने वाले लाभों द्वारा नैनीताल में सिनामोन की खेती बढ़ावा देने का आव्हाहन किया।,हर्षित गर्ग खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कैप के माध्यम से विकास खंड भीमताल में चल रही योजनाओ का व्योरा प्रस्तुत किया गया, कमल जोशी भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा भी सरकार की योजनाओ को धरालत पर सुचारु रूप से चलने हेतु कृषको एवं विभागीय अधिकारियों से मिलकर कार्य करने के लिए आव्हाहन किया गया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी श्रीमती ऋतू टम्टा मुख्य उद्यान अधिकारी श्रीमती प्रेमा राणा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, दिनेश सांगुडी,कीर्ति बल्लभ जोशी फील्ड] सहायक कैप सेलाकुई वीरेंदर सिंह बिष्ट फील्ड सहायक कैप सेलाकुई के साथ साथ बड़ी संख्या में भीमताल एवं ओखल कांडा सगंध कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर डा० ललित अग्रवाल वैज्ञानिक कैप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *