लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल का पूर्व छात्र
नैनीताल का सपूत बना लेफ्टिनेंट तनुज
परिवार और शहर में खुशी की लहर लोग दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी गोविंद सिंह मेहरा व लता मेहरा के सुपुत्र तथा अभिनव मेहरा के बड़े भाई, लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दे उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट अम्तुल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, उत्तराखंड एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे। कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के पश्चात वर्ष 2024 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक पास आउट हुए। इसके उपरांत भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए। लेफ्टिनेंट तनुज की इस उपलब्धि पर शहर में खुशी की लहर है बता दे तनुज की यह उपलब्धि उनके खानदान में प्रथम में जिन्होंने भारतीय सेवा में जाने का फैसला लिया और आज लेफ्टिनेंट बन गए है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा (दादाजी), चंपा मेहरा (दादीजी), दीवान सिंह (नानाजी) एवं राधिका देवी (नानीजी) और माता-पिता चाचा अनिल सिंह मेहरा एवं चाची तुलसी मेहरा को दिया है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने बताया रविवार को नैनीताल पहुंचने पर सुखाताल वार्ड में उनका भविष्य स्वागत किया जाएगा।
के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। चाचा अनिल सिंह मेहरा एवं चाची तुलसी मेहरा के आशीर्वाद से यह उपलब्धि और भी विशेष हुई। यह क्षण पूरे परिवार एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।




















