September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जूट के बैग बनाकर 30 समूहो की लगभग 50 महिलाएं कर रही रोजगार

0
1002437766
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं जूट के बैग बनाकर रोजगार कर रही हैं। वर्तमान में ज्योलीकोट क्षेत्र के 30 समूह की लगभग 50 महिलाएं इस रोजगार से परिवार को भरण पोषण कर रही हैं।
बता दें कि नाबार्ड के सहयोग से क्षेत्रीय चेष्टा सामाजिक संस्था की ओर से क्षेत्र के तीस समूहों की  90 महिलाओं को जूट के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया था, जिसके बाद महिलाओं को कच्चा माल मुहैया कराकर जूट के बैग बनवाए गए। संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद गेठिया समेत गांजा व ज्योलीकोट के समूहों की लगभग 50 महिलाओं की ओर से जूट बैग बनाने का कार्य शुरू किया गया था। जिनके बनाए गए बैग एटीआई नैनीताल, टाटा मोटर्स व बैंकों ने खरीदे हैं वहीं कई विभागों व अस्पतालों से भी महिलाओं के पास बैग की मांग आई है। बैगों की मांग बढऩे से महिलाओं को अच्छा रोजगार मिल रहा है। जिसको देखते हुए नाबार्ड की ओर से काठगोदाम और अल्मोड़ा रोड पर महिला समूहों को दो दुकानें भी मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को लगातार बैगों की मांग बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *