September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चार दिवसीय बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे हुआ शुरु

0
1002437649
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी मे वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी/ निदेशक प्राणी उद्यान आकाश गंगवार के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल एवं ओरियनटल ट्रेल के सहयोग से वीरवार से ४ दिवसीय बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे का आयोजन तृतीय बार नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल में किया जा रहा है।
इस अवसर पर ९ राज्यों के ३४ बर्ड वॉचरों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमांचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आये बर्ड वॉचर शामिल हैं। इस मौके पर अमित सांकल्य (संस्थापक ओरियनटल ट्रेल) के द्वारा बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे से संबन्धित जानकारिया दी गयी। विभिन्न राज्यों से आये ३४ बर्ड वॉचरो को ८ समूहों में बांटा गया है जो नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल के अन्तर्गत हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व, नैनीताल भवाली एवं महेशखान में बर्ड एवं जैव विविधता सर्वे करेंगे।

बता दें हिमालयन बोटैनिकल गार्डन नारायणनगर में ४ बर्ड वॉचर,किलबरी में ६, विनायक में भी ६,कुंजाखरक में ५,
भवाली 0 में ४,महेशखान में ५ मुक्तेश्वर में २ तथा चॉफी में भी २ बर्ड वॉचर प्रशिक्षण लेगें। इस अवसर पर आनन्द लाल वन क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्राणी उद्यान/ नगरपालिका वन क्षेत्र, नितिन पन्त वन क्षेत्राधिकारी बढोन वन क्षेत्र, मनोज भगत वन क्षेत्राधिकारी कोसी वन क्षेत्र, अभय जोशी वन क्षेत्राधिकारी (परिवीक्षा), अरविन्द कुमार वन आरक्षी, नितिन मुकेश वन आरक्षी, आनन्द सिंह सिस्टम एनालिस्ट एवं विभिन्न वन क्षेत्रों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *