नैनीताल ।अग्निशमन विभाग नैनीताल द्वारा वीरवार को नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में अग्नि से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान लगभग १५० छात्रों एवं २५ शिक्षक/कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक/कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।