March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कांग्रेस राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर

0
1002433846
012 013
111 222 333

महारैली “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

नैनीताल सरोवर नगरी में नगर कांग्रेस कमेटी की आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” की तैयारीयों हेतु महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय तल्लीताल में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करने वाली सत्ता के खिलाफ आयोजित इस महारैली में देश के सभी कांग्रेसजन व आम नागरिक जनता के अधिकार,संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की अस्मिता के बचाव के लिए रामलीला मैदान,दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि नैनीताल नगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस महारैली में शिरकत करेंगे। इस मौके पर इस दिनेश कर्नाटक,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, विनोद परिहार, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,सुरेश चंद्रा,छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, विमल चौधरी,कमल जोशी,कनक साह,जयंत उप्रेती, गौरव साह,अभिषेक आर्या,राजेंद्र व्यास, रोहित जोशी, कमलेश तिवारी, प्रियांशु बिष्ट,मो जुनैद,गौरव कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *