September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

माइंड पावर यूनिवर्सिटी मे छात्राओं ने किया फील्ड विजिट

0
1002424859
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नंदकिशोर हटवाल की रचना

बोए जाते हैं बेटे और उग आती हैं बेटिया,

खाद पानी बेटों में और लहलहाती हैं बेटिया

नैनीताल। सरोवर नगरी में पी०एम०श्री० अ०उ०रा०बा०इ० का० विजन इंडिया सर्विसेज प्रा० लि० द्वारा संचालित व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की आई०टी० की छात्राओं का माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल में फील्ड विजिट करवाया गया। सर्वप्रथम माइंड पावर यूनिवर्सिटी के संचार निदेशक के०डी० सिंह द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन कर नंदकिशोर हटवाल की रचना “बोए जाते हैं बेटे और उग आती हैं बेटिया, खाद पानी बेटों में और लहलहाती हैं बेटिया” के साथ किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल की काउंसलर नव्या गिरी एवं सीमा बोरा द्वारा वहाँ संचालित विभिन्न ट्रेडों से संबंधित जानकारी दी गई। विभिन्न प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं (इंजीनियर टेक्नालॉजी, मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटि मैनेजमेंट, स्किल डेवलेपमेंट एण्ड वोकेशनल एजुकेशन, फार्मसी, एप्लाइड साइंस आदि) एवं यूनिवर्सिटी का सम्पूर्ण भ्रमण करवाया।
माइंड पावर यूनिवर्सिटी के डीन डॉ सुरेश कुमार यादव, संचार निदेशक श्रो के०डी० सिंह, वाइस चांसलर डॉ० स्वेता भोसले द्वारा भविष्य में विभिन्न विषयों से संबंधित कैरियर, प्लेसमेंट और विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम विजन इंडिया सर्विसेज प्रा० लि० उत्तराखण्ड व्यवसायिक शिक्षा के जिला समन्वयक श्री देवाशीष खंकरियाल द्वारा आई० टी० प्रशिक्षिका कु० गीतांजलि जोशी पंत के नेतृत्व में एवं प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री के सहयोग से कराया गया। भ्रमण में गीता नेगी बनौला, मोनिका बिष्ट, गीता मेहरा, कु० कंचन रावत, रेणु त्रिपाठी, दीपा आर्या का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाचार्या जयश्री ने माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *