September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आगामी 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा की सुनवाई को लेकर

0
1002407175
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ ने अधिकारियों के साथ की बैठक

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस है तैयार

सघन चेकिंग चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की पैनी नजर

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी नैनीताल। को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज सोमवार एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस अधिकारियों संग अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करते हुए निम्न निर्देश दिए गए।

✔️ संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेटिंग की जाएगी।
✔️ बनभूलपुरा की लोकल निवासियों की आईडी न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
✔️ बनभूलपुरा तथा हल्द्वानी क्षेत्र में आज से ही बीडीएस द्वारा चैकिंग की जाएगी।
✔️ संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की जाएगी।
✔️ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
✔️ 9 दिसंबर बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
✔️ यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं डायवर्सन प्लांट समय से जारी करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर

नैनीताल पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है, फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी प्रकार से भ्रामक सूचना फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रचारित करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

पुलिस बल का विवरण-
ASP- 03
CO- 04
निरीक्षक- 10
उ0नि0/अ0उ0नि0 – 45
हे0का0/का0- 250
फायर यूनिट- 04 यूनिट
टियर गैस- 04 यूनिट
ड्रोन- 04
पीएसी- 02 प्लाटून क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *