September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा के घनश्याम संरक्षक नियुक्त

0
1002398201
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ललित दीपक भुवन आशु गिरीश कार्यकारिणी सदस्य किया नियुक्त

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी के आज बैठक अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में घनश्याम साह को सभा का संरक्षक तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया । बैठक में प्रो ललित तिवारी , भुवन बिष्ट , दीपक साह ,आशु बोरा ,गिरीश भट्ट को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है । सभी नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट को शॉल उड़ाकर ,माला पहना कर तथा श्री राम दरबार भेट कर सम्मानित किया गया । बैठक में तय हुआ कि 21 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 3 बजे से पोश माह के प्रथम रवि वार पर बैठकी होली गायन होगा। जिसमें शहर के होली गायक भाग लेंगे ।मकर संक्रांति पर दिन में 1 बजे खिचड़ी भोज , 23, जनवरी को बसंत पंचमी , शिवरात्रि 20 फरवरी ,होली 27 फरवरी से तथा नव संवत्सर 20 मार्च को संपन्न होंगे ।श्री राम सेवक सभा परिवार ने सभी लोगों को इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है । सभा की कार्यकारिणी में यह भी तय हुआ कि सभी कार्य क्रम भव्यता से आयोजित होंगे ।बसंत पंचमी को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होंगे जिसमें यज्ञों पवित बटुक अपना पंजीकरण हेतु अपना पंजीकरण करा सकते है । नई कार्यकारिणी ने जन मानस तथा रामानुरागी जनता से सभी कार्यक्रमों में सहयोग करने का निवेदन किया है। इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष अशोक साह ,संयुक्त सचिव राजेंद्र बिष्ट ,प्रबन्धक विमल चौधरी ,कोषाध्यक्ष। बिमल साह देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र बजेठा ,ललित साह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *