September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरकार ने दी कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात है सेनिटोरियम मे मानसिक चिकित्सालय

0
1002395885
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

44 करोड़ की लागत से कुमाऊं को जल्द समर्पित होगा 97 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल

गेठिया में निर्माणाधीन मानसिक अस्पताल का निरीक्षण किया ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट

नैनीताल भीमताल। भीमताल ब्लाक भवाली के समीप स्थित गेठिया सेनेटोरियम में 44 करोड़ की लागत से कुमाऊं के पहले अत्याधुनिक निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बता दें कि वर्तमान में निर्माणाधीन इस चिकित्सालय में कार्य प्रगति पर चल रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण रूप से मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ करें। चिकित्सालय में पानी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था। जिसके लिए प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर सेनीटोरियम में बोरिंग करने के लिए निर्देशित किया है ताकि आने वाले समय में चिकित्सालय व ग्राम गेठिया में पानी की किल्लत दूर हो बोरिंग के लिए स्थल चयन कर प्राक्कलन में प्रावधान करने को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सरकार मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट जी की कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात हे उनकी प्राथमिकताओं में यह अस्पताल है अस्पताल के निर्माण से नैनीताल जिले सहित कुमाऊं के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा सेवाएं मिलेगी। कुमाऊं का पहला मानसिक अस्पताल गेठिया में बन रहा है। अब कुमाऊं के लोगों को मानसिक चिकित्सालय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिष्ट कार्य की गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व है समय-समय पर कार्य की मॉनीटरिंग हो। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा ब्लॉक प्रमुख बिष्ट को अवगत कराया गया कि कुल कार्य का करीब 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। कहा कि वर्ष 2026 अंतिम तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार,विक्की कुमार,, कुंदन जीना राजू बिष्ट नवीन बिष्ट , कमल,सहायक अभियंता ब्रिडकुल नर्याल, जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग,ब्लॉक के अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *